अगर अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो मैं हर गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने शरीर पर स्थापित करूंगा. ऐसी मन्नत छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रहने वाले किशोर यादव ने मांगी थी.
अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से किशोर यादव अब तक तीन बार भगवान गणेश की प्रतिमा अपने शरीर पर स्थापित कर चुके हैं. किशोर दो बार अपने सीने पर भगवान गणेश को स्थापित कर चुके हैं. इस बार उन्होंने अपने कंधों पर भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया है.
पनी मांगी गई मन्नत पूरी होने के बाद किशोर यादव ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा अपने शरीर पर स्थापित करने का सिलसिला शुरू किया था. दो बार उन्होंने अपने सीने पर भगवान को बिठाया.
इस बार किशोर ने कंधों पर भगवान को बिठाते हुए आस्था की मिसाल पेश की है. पिछले कुछ वर्षों से किशोर यादव की सेहत खराब चल रही थी, जिसके कारण वह मूर्ति स्थापना नहीं कर पा रहे थे.
किशोर दस दिनों तक गणेश प्रतिमा को कंधे पर स्थापित करके रखेंगे और तब तक किशोर यादव मौन व्रत पर भी रहेंगे. उन्होंने खान-पान पूरी तरह से बंद कर दिया है अब वह केवल जूस ही ग्रहण कर रहे हैं.
किशोर यादव की आस्था क्षेत्र में आकर्षण का केन्द्र बन गई है. उनके द्वारा कंधे पर स्थापित प्रतिमा के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. 10 दिनों तक प्रतिमा कंधे पर स्थापित करने के बाद उसे हवन उपरांत विधिविधान के साथ विसर्जित किया जाएगा.
No comments:
Post a Comment