Thursday, 6 May 2021

भारत इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर की मार झेल रहा है

 भारत इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर की मार झेल रहा है, एक्सपर्ट्स ने तीसरी लहर की चेतावनी भी दे दी है. ऐसे में एक बार फिर नेशनल लॉकडाउन की चर्चा शुरू हो .

Wednesday, 3 June 2020

बड़ी खबर मेरठ से....*##खुलासा#

*बड़ी खबर मेरठ से....*


*शाकिब ने अमन बनकर गर्लफ्रेंड बनाई,*


*खुलासा हुआ तो पंजाब से मेरठ लाकर मार डाला*


*मेरठ के दौराला पुलिस ने बिना सिर और हाथ के मिली लाश का एक साल बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक पंजाब के लुधियाना की बी.कॉम  छात्रा को अमन बनकर मेरठ के शाकिब ने प्रेमजाल में फंसाया था। छात्रा उसके झांसे में आकर घर से 25 लाख रुपये की ज्वैलरी लेकर फरार हो गई,*


*मेरठ आकर अमन के शाकिब होने का भांडा फूटा तो आरोपी ने ज्वैलरी हड़पने के लिए छात्रा को जान से मार डाला। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफतार किया है। तीन-चार अन्य युवक भी हिरासत में हैं,*


*वहीं दूसरी और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वापस लौटते समय आरोपी ने पुलिसकर्मियों से पिस्टल छीन कर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें सुधीर मलिक नामक सिपाही घायल हो गया।*


*घटना के तुरंत बाद सीओ दौराला जितेंद्र सरगम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोर्चा संभालते लिया। दोनों और फायरिंग में हत्यारोपी शाकिब को पैरों में चार गोली लगी है,*

*गायब था युवती का सिर और हाथ....*


*सीओ जितेंद्र सरगम ने बताया कि कि 13 जून 2019 को लोईया गांव में सबी अहमद के खेत में पड़ोसी ईश्वर पंडित ने कुत्ते को इंसान का एक हाथ मुंह में लेकर भागते हुए देखा। जब गन्ने का खेत खुदवाया गया तो वहां से एक युवती की लाश बरामद हुई। उसका सिर और एक हाथ गायब था। युवती की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी,*


*एक साल की मेहनत के बाद ऐसे मिली सफलता....*



*सीओ जितेंद्र सरगम ने बताया, हमने इस मामले में डिस्ट्रिक क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में मिसिंग मामले दिखवाए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली,*


*एसएसपी अजय कुमार साहनी के निर्देशन व सीओ सरगम के नेतृत्व में एक टीम को इस काम में लगाया गया कि लोईया गांव के कौन-कौन लड़के बाहर काम करते हैं। वे जहां-जहां काम करते थे, वहां-वहां के थानों में मिसिंग केस दिखवाए गए,*


*आखिरकार पंजाब में जाकर पुलिस को सफलता मिली,*


 *सीओ ने कहा, एक साल की मेहनत के बाद पुलिस आखिर उस युवती तक पहुंच गई जो लापता थी,*


*23 वर्षीय युवती की पहचान लुधियाना में मोतीनगर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई,*


*ईद पर घर आते ही भांडा फूटा....*


*सीओ जितेंद्र सरगम के अनुसार, युवती बीकॉम की छात्रा थी। मेरठ के लोईया गांव का शाकिब वहां पर नौकरी करता था। उसने वहां अपना नाम अमन बता रखा था। शाकिब उर्फ अमन ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। मई में दोनों लुधियाना से फरार हो गए,*



*युवती अपने साथ करीब 25 लाख रुपये की ज्वैलरी ले आई। दोनों करीब एक महीना तक दौराला में किराए के मकान में रहे। पिछले साल ईद वाले दिन शाकिब उसे अपने घर लेकर पहुंचा। यहां छात्रा को पता चला कि वह अमन नहीं शाकिब है,*


*नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर गला रेता, हाथ-सिर दूसरी जगह फेंका....*


*भांडा फूटते ही दोनों में लड़ाई शुरू हो गई। शाकिब उर्फ अमन उसे घुमाने के लिए घर से बाहर ले आया। ईद वाली रात के 9 बजे उसने कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर छात्रा को पिला दी। वह बेहोश हो गई। इसके बाद खेत पर लेकर पहुंचा और गला काटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने सिर और हाथ को कहीं और फेंक दिया,*



*नलिन कुमार वर्मा/शादाब आलम। Copy

Friday, 29 May 2020

काल चक्र ई अइसन सबके,चढ़ल कपारे डोलत बा। बड़काभइया शहर सेआइलन,केहू नईखे बोलत बा।।

काल चक्र ई अइसन सबके,चढ़ल कपारे डोलत बा। 
बड़काभइया शहर सेआइलन,केहू नईखे बोलत बा।।

बॉम्बे जइसन शहर में उनकर,
चढ़ल   जवानी   बीत   गइल,
उनहीं   के  पैसा   से    हमारे, 
घर  कै  पक्की   भीत   भइल,
लमवैं से अब छोटका बड़का,सबही मेथी छोलत बा।
बड़काभइया शहर सेआइलन,केहू नईखे बोलत बा।।

पांव में छाला पड़ल बा उनके,
अखिया   जइसे   जागल   बा,
बांम्बे    से   पैदल   अइले  में ,
सोरह   दिनवां     लागल   बा,
बड़े प्यार से बोलत बाड़े ,मुंहवां केहु ना खोलत बा।
बड़काभइया शहर सेआइलन,केहू नईखे बोलत बा।।

बड़कीभउजी  मुहां तोपि के,
कलुआ के समझावति बाड़ी,
अबहिन पजरे  मत जाइहे तै,
ओके आंखि देखावति  बाड़ी,
अइसन पापी हवे कोरोना,रिश्ता में विष घोलत बा।
बड़काभइया शहर सेआइलन,केहू नईखे बोलत बा।।

टिबुले वाली  मडई  में अब, 
भइया     कै   चरपाई    बा,
मस मांछी के छोड़ि उहाँ ना,
केहु   कै    आवा जाही   बा,
कहैं "लाल" ई मनवां हमरा भितरैं भीतर खउलत बा।
बड़काभइया शहर सेआइलन,केहू नईखे बोलत बा।।

Sunday, 29 September 2019

ह्यूस्टन मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोर देकर कहा कि ...


ह्यूस्टन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोर देकर कहा कि विविधता भारत के लोकतंत्र की नींव है और देश की विभिन्न भाषाएं अपने उदार और लोकतांत्रिक समाज की एक महत्वपूर्ण पहचान हैं, इसके कुछ दिनों बाद गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी के लिए राष्ट्रीय भाषा के रूप में पिच बनाकर एक पंक्ति बनाई।
ह्यूस्टन में  हाउडी, मोदीकार्यक्रम में श्रोताओं को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने दर्जनों भाषाओं और सैकड़ों बोलियों के साथ सदियों तक प्रगति की है। "हमारी विभिन्न भाषाएँ हमारे उदार और लोकतांत्रिक समाज की एक महत्वपूर्ण पहचान हैं। सदियों से, हमारा राष्ट्र दर्जनों भाषाओं और सैकड़ों बोलियों के साथ आगे बढ़ रहा है। विविधता हमारे जीवंत लोकतंत्र की नींव है।"
भारत की भाषाई विविधता को उजागर करने के लिए, पीएम मोदी ने कहा कि पंजाबी से लेकर बंगाली से लेकर तमिल तक कई भारतीय भाषाओं में "भारत में सब ठीक है" "जब आप मुझसे पूछते हैं कि हाउडी, मोदी? एकमात्र जवाब 'सब कुछ ठीक है'," उन्होंने कहा और फिर कई भारतीय भाषाओं में इसे दोहराते रहे।
प्रधान मंत्री का दावा ऐसे समय में आया है जब विपक्ष - विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों में - ने उन पर हिंदी लागू करने की कोशिश के लिए सरकार पर हमला किया है
शाह ने हिंदी दिवस पर विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने पूरे देश को एक साथ लाने के लिए हिंदी की क्षमता पर जोर देते हुए कहा था कि एक देश के लिए एक सामान्य भाषा का होना बेहद जरूरी है जो दुनिया में अपनी पहचान का प्रतीक बन जाए।

भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है लेकिन एक सामान्य भाषा का होना आवश्यक है जो देश की पहचान का प्रतीक बन जाए। आज, अगर कोई भाषा देश को एकजुट रख सकती है, तो यह व्यापक रूप से बोली जाने वाली हिंदी भाषा है।

उन्होंने आगे लोगों से हिंदी का अधिक से अधिक बार उपयोग करने की अपील की, और 'एक राष्ट्र, एक भाषा' के महात्मा गांधी और सरदार पटेल के सपने को पूरा करने में योगदान दिया